Answer :
क)— हम यदि बीती हुई बातों को पकड़कर रखने की कोशिश करते हैं तो इससे हमें दुख ही होता है। हम वर्तमान की खुशियों का आनंद नहीं ले पाते हैं। वहीं जब हम भविष्य के बारे में सोचते हैं तो भी एक डर उत्पन्न होता है। इसी वजह से मनुष्य का मन भटकता रहता है और इन सब बातों के बीच मनुष्य भटकता रहता है और अपने वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाता जोकि उसके जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है|
ख)— कवि ने इन पंक्तियों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों के बारे में बताया है। वर्तमान में हमारे समाज में दहेज प्रथा जैसी बुराइयाँ गंभीर रूप से व्याप्त हैं| दहेज़ की माँग पूरी न होने के कारण कई लड़कियों को समाज के विक्षिप्त लोगों को द्वारा आग में धकेल दिया जाता है| वह आग जिसका उपयोग रोटियां सेकने के लिए होना चाहिए उसका उपयोग बेटियों को जलाने के लिए किया जा रहा है| कवि ने अपने कथन के माध्यम से समाज में व्याप्त दहेज़ प्रथा जैसी बुराइयों पर व्यंग्य किया है|
ग)— जब भी कहीं संगीत का आयोजन होता है तो मुख्य गायक के साथ कुछ संगत करने वाला लोग भी होते हैं जो संगीत कार्यक्रम के दौरान उसका साथ देते हैं| ज्यादातर लोग संगतकार पर ध्यान नहीं देते हैं और वह पृष्ठभूमि का हिस्सा मात्र बनकर रह जाता है। मुख्य गायक की भारी आवाज के पीछे संगतकार की आवाज दब सी जाती है साथ ही वह स्वयं भी अपनी आवाज को धीमी रखता है ताकि मुख गायक की आवाज उसके सामने फीकी न पड़ जाए| इसी कारण उसकी आवाज में एक हिचक सी महसूस होती है क्योंकि वह तो मात्र एक सहयोगी होता है नाकि मूल संगीतकार|
घ)— इस कविता में कवि ने वसंत ऋतु की सुंदरता का बखान किया है। वसंत जब साँस लेता है तो उसकी खुशबू से हर घर महक उठता है। कभी ऐसा लगता है कि वसंत आसमान में उड़ने के लिए अपने पंख फड़फड़ाता है। वसंत में पेड़ों पर नए पत्ते निकल आते हैं। बसंत ऋतू में पूरा वातावरण सुन्दरता को धारण कर लेता है|
Rate this question :




न
Hindi (Course A) - Board Papersनिम्नलिखित प्रश्न
Hindi (Course A) - Board Papers‘आप चैन की नींद स
Hindi (Course A) - Board Papersन
Hindi (Course B) - Board Papers‘
Hindi (Course B) - Board Papersन
Hindi (Course A) - Board Papersन
Hindi (Course B) - Board Papers