Q. 23.9( 38 Votes )
निम्नलिखित पंक्तियों के आशय स्पष्ट करते हुए उनका अर्थ-सौंदर्य बताइए-
क) अविश्रांत बरसा करके भी
आँखे तिनक नहीं रीतीं
ख) बुझी पड़ी थी चिता वहाँ पर
छाती धधक उठी मेरी
ग) हाय! वही चुपचाप पड़ी थी
अटल शांति सी धारण कर
घ) पापी नें मंदिर में घुसकर
किया अनर्थ बड़ा भारी
Answer :
क) कविता की प्रस्तुत पंक्तियों में सुकिया के पिता की दुर्दशा को दर्शाया गया है। वे अपनी पुत्री से दूर होने के कारण लगातार रोते रहे लेकिन फिर भी उनकी आँखों के आंसू नहीं रुके| उनके मन की पीड़ा आंसू के रूप में निरंतर बह रही है|
ख) प्रस्तुत पंक्तियों में मन्दिर से खाली हाथ लौटने पर सुकिया के पिता की मनोदशा का वर्णन किया गया है। वे मन्दिर से वापस आने पर सुकिया को जीवित अवस्था में तो क्या उसकी लाश तक देख पाने में सफल नहीं होते हैं। अपने बेटी की बुझ चुकी चिता को देखकर उनकी छाती में एक हूक भरी हताशा जन्म ले लेती है जो उनके ह्दय को दाह से भर देती है।
ग) प्रस्तुत पंक्तियों में सुकिया को महामारी के चपेट में ले लेने पर उसकी अवस्था का वर्णन किया गया है। वह बीमारी में कमजोर होकर विस्तर पर इस प्रकार लेटी हुए थी मानो उसने अटल शांति धारण कर राखी हो|
घ) प्रस्तुत पंक्तियां मंदिर के पुजारी के मुख से कहवाई गयी हैं। वह अछूत सुकिया के पिता को उसके द्वारा प्रसाद दे देने पर काफी विफरित होकर ऐसी दुत्कार भरी बातें सुकिया के पिता के बारे में मंदिर में उपस्थित अन्य पुजारियों से कहता है। वह कहता है कि इस अछूत व्यक्ति ने पवित्र मंदिर में मंदिर में प्रवेश कर धर्म का अनादर किया है|
Rate this question :




‘एक फूल की चाह’ एक कथात्मक कविता है। इसकी कहानी को संक्षेप में लिखिए।
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1तत्कालीन समाज में व्याप्त अस्पृश्य भावना में आज आए परिवर्तनों पर एक चर्चा आयोजित किजिए।
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1‘बेटी पर आधारित निराला की रचना’ सरोज स्मित पढिए।
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सुकिया के पिता पर कौन सा आरोप लगाकर उसे दंडित किया गया?
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
जेल से छूटने के बाद सुखिया के पिता ने अपनी बच्ची को किस रूप में पाया?
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बीमार बच्ची ने क्या इच्छा प्रकट की।
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता का केंद्रीय भावों अपने शब्दों में लिखिए।
NCERT Hindi - स्पर्श भाग 1