Answer :
(क) लक्ष्मण ने धनुष टूटने के निम्नलिखित कारणों की संभावना व्यक्त करते हुए राम को निर्दोष बताया-
1. हमें तो यह धनुष साधारण लगा।
2. श्रीराम को तो यह धनुष नए धनुष की तरह लगा।
3. श्रीराम ने धनुष तोड़ा नहीं बल्कि उनके छूते ही यह टूट गया।
4. उन्होंने ऐसे कई धनुष बाल्यकाल में तोड़ दिए थे। यही सोचकर यह कार्य किया होगा।
(ख) फागुन का मौसम और दृष्य दोनों ही मनमोहक होते है। चारों तरफ का दृष्य साफ और हरा भरा दिखाई पड़ता है। पेड़ों पर फूल और उनकी खुशबू मंत्र मुग्ध कर देती है। इसलिए कवि की आंख फागुन की सुंदरता से हट नहीं रही।
(ग) कवि के अनुसार फसल, ढेर सारी नदियों के पानी का जादू, अनेक लोगों के हाथों के स्पर्श की गरिमा, और बहुत सारे खेतों की मिट्टी के गुण का मिलाजुला परिणाम है। यानी की फसल किसी एक की मेहनत नहीं बल्कि कई लोगों की मेहनत का परिणाम है।
(घ) ‘कन्यादान’ कविता में वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्रीजीवन के बंधन’ इसलिए कहा गया है कि क्योंकि एक स्त्री के जीवन में वस्त्र और आभूषण भ्रम की तरह हैं| ये चीजें उसको भरमाती हैं| ये वस्तुएं उसके सौन्दर्य को तो बढ़ाती हैं लेकिन साथ ही ये उसके जीवन में बंधन का काम भी करती हैं| इनकी चाह में स्त्री अपनी स्वतंत्रता को खो देती है| समाज स्त्री को इन वस्त्र और आभूषणों के बंधन में बांधकर उसे पराधीन बना देता है| इसीलिये वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्रीजीवन के बंधन’ कहा गया है|
(ड.) संगतकार मुख्य गायक का सहायक कलाकार होता है| संगतकार मुख्य गायक के साथ-साथ गाता है और अपनी आवाज की गूंज से मुख्य गायक की गायकी को प्रभावशील एवं स्वरों को कोमलता प्रदान करता है| संगतकार मुख्य गायक को उसके स्वरों से भटकने नहीं देता| संगतकार मुख्य गायक की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर उसकी गायकी को बल प्रदान करता है| संक्षेप में कहें तो संगतकार मुख्य गायक का सहायक होता है जो उसकी गायकी को कोमल और मधुर बनाने का कार्य करता है|
Rate this question :










न
Hindi (Course A) - Board Papersनिम्नलिखित प्रश्न
Hindi (Course A) - Board Papers‘आप चैन की नींद स
Hindi (Course A) - Board Papersन
Hindi (Course B) - Board Papers‘
Hindi (Course B) - Board Papersन
Hindi (Course A) - Board Papersन
Hindi (Course B) - Board Papers