Answer :
(क) भारत में अलग-अलग भाषा, धर्म, रीति-रिवाज और रहन-सहन वाले लोग रहते हैं। फिर भी देश का ध्वज, राष्ट्र भाषा, राष्ट्र चिन्ह और संविधान एक है। इन्हीं चीजों से मिलकर एक राष्ट्र का निर्माण होता है।
(ख) भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां अनेकता में भी एकता है। देश में अलग-अलग भाषा, धर्म, रीति-रिवाज और रहन-सहन वाले लोग रहते हैं। भौगोलिक दृष्टि से देखें तो यहां कहीं पहाड़ तो कहीं समतल, कहीं रेगिस्तान तो कहीं समुद्र है। इतनी विविधता होने के बावजूद देश एक सूत्र में बंधा हुआ है।
(ग) आधुनिक काल में एक से बढ़कर एक तेज रफ्तार वाले यातायात के साधन बन चुके हैं जिससे देश की भौगोलकि सीमा सिकुड़ गई है। अब एक भाग से दूसरे भाग में हम शीघ्र ही पहुंच सकते हैं।
(घ) सांस्कृतिक दृष्टि से देखें तो संपूर्ण देश में एक अद्भुत समानता दिखाई पड़ती है। विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबी संपूर्ण देश में पाए जाते हैं। इसके बावजूद सारा देश एक सूत्र में बंधा है। भारतीय संस्कृति में ढले प्रत्येक व्यक्ति की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। इस पहचान के कारण देश के लोग एक दूसरे से अपना भिन्न अस्तित्व रखते हैं फिर वे वे आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं|
(ङ) भारत की सर्वाधिक उल्लेखनीय विशेषता विविधता में एकता है। यहां पर विभिन्न धर्म, जाति तथा संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी लोगों के रीति रिवाजों, बोली, भाषा व रहन सहन भिन्न हैं। भौगोलिक दृष्टि से देखें तो यहां पर कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं तो कहीं समतल है, कहीं उपजाऊ भूमि तो कहीं रेगिस्तान। दक्षिण में हिंद महासागर लहलहाता है। इसके बावजूद संपूर्ण राष्ट्र का एक ध्वज, एक लोकसभा, एक राष्ट्रचिन्ह तथा एक ही संविधान है।
(च) राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अनेक प्रयत्न किए गए हैं। जनता में सामाजिक एवं राजनीतिक जागृति लाई जा रही है| संभव है स्थिति में बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं आया लेकिन समय-समय पर भावनात्मक एकता का विकास हुआ। इस समय कहीं-कहीं पृथकवादी विचारधारा पनप रही है और ऐसी स्थिति में प्रत्येक भारतीय को संकीर्ण विचारधारा को छोड़ व्यापक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ताकि हमारे देश कि एकता को अक्षुण्ण रखा जा सके|
Rate this question :


न
Hindi (Course A) - Board Papers