Answer :
(क) 26 जनवरी, 1950 के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था| इसी कारण से हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं| इस दिन को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| विद्यालयों, सरकारी दफ्तरों एवं अन्य स्थानों पर इस दिन अनेक कार्यक्रम मनाए जाते हैं|
(ख) गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश में विभिन्न जगहों पर अनेक कार्यक्रम होते है इनमें से मुख्य है राष्ट्रपति भवन पर होने वाला कार्यक्रम| यहाँ इस दिन हमारे देश के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है उसके पश्चात अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी जाती हैं| जैसे कि सैनिक परेड, अस्त्रों-शस्त्रों से युक्त झांकियाँ, बच्चों के खेलकूद, नाच-गाने, हमारे देश के विभिन्न स्थानों की झलक के रूप में विभिन्न झांकियाँ आदि निकलते हैं। राष्ट्रपति यहाँ वीर सैनिकों और शहीदों के परिवार वालों को पदक देकर सम्मानित करते हैं व सलामी देते हैं। हवाई जहाज़ द्वारा रंगों से आसमान में तिरंगा बनाया जाता है।
(ग) 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड के बारे में लाइव जानकारी दूरदर्शन अथवा आकशवाणी पर दी जाती है| इस दिन आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों की परेड का आयोजन राजपथ पर होता है| इस परेड में सेना एवं अर्धसैनिक बलों के विभिन्न समूहों द्वारा परेड प्रस्तुत की जाती है|
Rate this question :

